बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण ने पेरिस में हुए LVMH प्राइज 2025 इवेंट में इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत की ओर से पहली जूरी मेंबर बनकर अपनी पहचान बनाई।

स्टाइल और ग्लैमर ने बटोरी लाइमलाइट
दरअसल, इवेंट में दीपिका का स्टाइल हमेशा की तरह आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ अपने आउटफिट को कैरी किया। इस मौके पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी उनकी तारीफ की। 39 साल की दीपिका की ब्यूटी ने सभी को प्रभावित किया।
LV के स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन में ग्लैमरस लुक
बता दें कि दीपिका पादुकोण LVMH की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते फैशन इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ नजर आईं थी। इस इवेंट में उन्होंने LV के स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन की ओवरसाइज्ड शर्ट और मिनी स्कर्ट पहनकर बेहद ग्लैमरस लुक पेश किया।
बॉलीवुड क्वीन से ग्लोबल फैशन आइकन तक
हाल ही में मां बनी दीपिका ने यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ बॉलीवुड की ही नहीं, बल्कि ग्लोबल फैशन आइकन बनने की भी हकदार हैं। अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी से वे लाखों फैंस का दिल जीतती रही हैं। उनके हर लुक और आउटफिट को यंग फैंस और कई एक्ट्रेसेस फॉलो करती हैं।
पहली भारतीय और ग्लोबल आइकॉन
दीपिका पादुकोण का यह अचीवमेंट भारत के लिए बेहद खास है। इससे पहले 2022 में उन्होंने Louis Vuitton और Cartier जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के एंबेसडर बनकर इतिहास रचा था। तब भी वे भारत की पहली महिला स्टार बनी थीं जिन्हें ऐसे बड़े ब्रांड्स ने चुना।