Disha Patani News. बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। पांचवें आरोपी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू को मुठभेड़ में घायल किया गया। वह राजस्थान के बेड़कला थाना, जैतारण, बियावर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने उसके साथी अनिल को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से .315 बोर का तमंचा और कारतूस मिले। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच में सामने आया कि घटना से पहले दोनों ने 11 सितंबर को रैकी की थी। मुठभेड़ थाना शाही के बिहारीपुर नदी पुल पर हुई।

सुबह भी दो शूटर पकड़े गए

सुबह दिल्ली पुलिस ने दो और शूटरों को गिरफ्तार किया। इनके नाम हैं नकुल सिंह और विजय तोमर, जो बागपत के रहने वाले हैं। इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। दोनों ने 11 सितंबर को दिशा पाटनी के घर फायरिंग की थी। CCTV फुटेज में ये दोनों बाइक पर जाते हुए नजर आए थे।

बरेली पुलिस के मुताबिक, दिशा पटानी के घर 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई। 11 सितंबर को नकुल और विजय ने तड़के साढ़े चार बजे फायरिंग की थी, जबकि 12 सितंबर को हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र ने फायरिंग की। यूपी STF ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 17 सितंबर की शाम गाजियाबाद में अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पांचों शूटर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विवाद की शुरुआत

यह पूरा मामला तब बढ़ा जब 30 जुलाई को दिशा पटानी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी ने एक वीडियो जारी किया। इसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सामना उन्होंने सीधे किया होता और उन्हें “मुंह मारना” सिखाती। खुशबू ने सवाल उठाया कि लिव-इन में रहने वाले केवल लड़कियां अकेली क्यों होती हैं, लड़के क्यों शामिल नहीं होते? उन्होंने कहा कि ऐसे बदजुबान लोगों को समाज में फॉलो नहीं किया जाना चाहिए।

'गफलेबाजी पर कड़ी कार्रवाई हो...' वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर Swami Prasad Maurya ने उठाए सवाल!

शेयर करना
Exit mobile version