उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के 14.82 लाख कर्मचारियों के लिए 1022 करोड़ रुपये का बोनस देने की घोषणा की गई है। कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के आधार पर 6908 रुपये का बोनस मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी का संदेश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के कठिन परिश्रम और ईमानदारी के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के विकास में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार हमेशा उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है।

कर्मचारियों के परिवार में खुशी का माहौल
योगी सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। इस बोनस का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

किसे मिलेगा बोनस?
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, यह बोनस उत्पादक असम्बद्ध बोनस के रूप में दिया जाएगा, जिसकी गणना 30 दिनों के वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें अधिकतम मासिक वेतन 70,000 रुपये तक मान्य होगा, यानी हर पात्र कर्मचारी को लगभग 6908 रुपये का बोनस मिलेगा।

यह बोनस राज्य सरकार के पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक) के भीतर आता है। इसके अलावा, राज्य सरकार के सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक संस्थानों के कर्मचारी, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, कार्यप्रभारित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी इस बोनस के पात्र होंगे।

Meerut News : सपा का बड़ा बदलाव,अब इनको बनाया गया जिलाध्यक्ष !

शेयर करना
Exit mobile version