इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी अपने सितारों की फौज के साथ इस फिल्म को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। इस बार अजय देवगन फिर से बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे, जो दुश्मनों को परास्त करते नजर आएंगे। लेकिन अजय का साथ देने के लिए ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

ट्रेलर रिलीज का दिन

रोहित शेट्टी ने अपने सभी फैन्स के साथ एक वीडियो मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर के रिलीज से पहले रोहित ने अपने वीडियो में कॉप यूनिवर्स के 13 साल के सफर को दिखाया है।

क्या है अभी वायरल वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत 2011 की ‘सिंघम’ की झलक से होती है, इसके बाद ‘सिंघम रिटर्न्स’, फिर ‘सिम्बा’, ‘सूर्यवंशी’ और आखिर में ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन की झलक दिखाई जाती है। वीडियो में रोहित शेट्टी की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वे कहते हैं, “हमने शुरुआत की, आपने हमारा हौसला बढ़ाया, हमने पूरे दिल से मेहनत की…आपने हमें गले लगाया। जब सब डरे हुए थे, आपने हमारा साथ दिया। आपने हमारी इस दुनिया को एक परिवार बना दिया और त्यौहार परिवार के साथ मनाए जाते हैं। इस दिवाली मिलते हैं।”

फिल्म में कौन-कौन हैं?

रोहित शेट्टी के इस मैसेज ने ‘सिंघम अगेन’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म को बनाने में रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने खूब मेहनत की है। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आएंगे, जिसमें कई स्टार्स का स्पेशल कैमियो भी होगा।

इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में होंगे, जबकि अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का भी स्पेशल कैमियो होगा। फिल्म में जैकी श्रॉफ, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में होंगे।

दिवाली पर धमाका

‘सिंघम अगेन’ का इंतजार फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। फिल्म के सभी स्टार्स और रोहित शेट्टी ने इस बार धमाल मचाने की पूरी कोशिश की है। अब बस ट्रेलर का इंतजार है, जो आने वाले समय में सभी को और भी ज्यादा उत्साहित कर देगा। दिवाली पर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

Amethi Murder Case : मृतकों के परिवार से मिले MLA मनोज पांडेय, सहायता राशि पर सुनिए क्या कहा ?

शेयर करना
Exit mobile version