दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को है। इससे पहले सरकार ने विधायकों की निधि बढ़ा दी है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दी गई है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री आतिशी ने दी है। दरअसल, गुरूवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया है।

विधायक निधि में सरकार ने किया इजाफा

दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद विधायकों के अंतर्गत होने वाले विकास कार्य के लिए देश का सबसे ज्यादा बजट मिलेगा। बता दें दिल्ली के विधायकों को पहले 10 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए फंड मिलता था। वहीं अब 5 करोड़ का इजाफा करते हुए इसे 15 करोड़ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि देश के किसी और राज्य में MLA को इतनी विधायक निधि नहीं मिलती है। उन्होंने देश के अन्य राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात में 1.5 करोड़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 2 करोड़ रुपए विधायक निधि मिलता है। वहीं मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु में विधायकों को 3-3 करोड़ का फंड मिलता है, जबकि झारखंड, केरल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 5-5 करोड़ रुपए MLA फंड मिलता है।

सीएम आवास को लेकर बीजेपी को घेरा

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सीएम आवास सील होने को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करके शांति मिलती है तो उनका स्वागत है। भाजपा को बंगले मुबारक हो। हम दिल्ली वालों के दिल में रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि AAP के नेता बड़े बंगलों और गाड़ियों के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। हम सड़क पर बैठकर भी दिल्ली वालों के लिए काम करेंगे।

Ratan Tata Story : रतन टाटा ने कैसे खड़ा किया कारोबार का बड़ा साम्राज्य ?

शेयर करना
Exit mobile version