Delhi: चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या को लेकर पुलिस ने आरोपी के रूप में महिला के पति को पाया, जो हत्या के बाद से फरार है।

बता दें, स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया, जिससे महिला और बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

बता दें, पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की असली वजह का पता चल सकेगा।

यह हत्या इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने इस मामले को लेकर एक विशेष टीम बनाई है, जो आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे परिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मामले की जांच जारी है। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Uma Shankar Singh को कुछ भी हुआ तो संस्थाएं जिम्मेदार होंगी,योगी के मंत्री दिनेश सिंह को दो टूक

शेयर करना
Exit mobile version