दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो गुटों में गोलीबारी की गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और 2 शख्स घायल बताया जा रहा है। दोनों गुटों में विवाद के बाद तकरीबन 10 राउंड फायरिंग की गई है। इसमें दीपक नाम के एक शख्स को 4 गोली लगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

दोनों गुटों के बीच हुई बहसबाजी

जांच में यह पता चला कि दीपक और उसका भाई कुछ साथियों के साथ 900 वाली गली पार्क के पास खड़ थे। तभी नरेंद्र और सूरज वहां आए। इस दौरान दोनों गुटों में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी। जिसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दीपक के गर्दन पर, दोनों पैरों पर और पीठ पर लगी, जिससे वह तुरंत मर गया। इसके अलावा उसके साथी नरेंद्र को पीठ पर और सूरज पर पैरों में गोली लगी। ऐसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार

गोलीकांड के बाद दीपक को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर नरेंद्र और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा

जहांगीरपुर इलाके में गोलीकांड के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को जमकर घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर कर बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि अगर इन्हें दिल्ली में सरकार मिल गई तो ये स्कूल, अस्पताल, बिजली पानी का भी वही हाल कर देंगे जो आज दिल्ली की कानून व्यवस्था का है।

Karva Chauth 2024 : करवा चौथ पर महिलाओं ने सज सवरकर रखा व्रत, सुनिए अपने पति के लिए क्या बोलीं...

शेयर करना
Exit mobile version