भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई की है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए।

अब चलिए बताते हैं अर्जुन ने जिनसे सगाई की है आखिर में वो सानिया कौन है?

सानिया चंडोक का परिवार: एक बड़ा कारोबारी घराना
सानिया चंडोक रवि घई की पोती हैं, जो मुंबई के एक बड़े और प्रसिद्ध कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घई परिवार के पास मुंबई के इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) जैसे प्रतिष्ठान हैं।

सानिया चंडोक का पेशेवर जीवन
सानिया चंडोक सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार मुंबई स्थित “Mr. Paws Pet Spa & Store LLP” में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं, लेकिन उनकी और सारा तेंदुलकर की दोस्ती बहुत गहरी है। सारा तेंदुलकर ने कई बार सानिया के साथ अपनी तस्वीरें और रील सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई
अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल हुए थे।

UP VidhanSabha Monsoon Session: CM Yogi Adityanath के सामने भरे सदन में गरजे माता प्रसाद पांडे

शेयर करना
Exit mobile version