दार्जिलिंग के मिरिक इलाके में मूसलधार बारिश के कारण दुडिया आयरन ब्रिज ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह पुल मिरिक और आसपास के क्षेत्रों को सिलीगुड़ी-कुर्सियांग से जोड़ता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मिरिक में अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सौरानी (धारा गांव) में 3, मिरिक बस्ती में 2 और विष्णु गांव में 1 मौत शामिल है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के कारण स्थिति कठिन बनी हुई है।

सिक्किम और दार्जिलिंग में कई प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं। चित्रे, सेल्फी दारा और अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण NH10 कई स्थानों पर बंद है, जबकि NH717A पर बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। कलिम्पोंग जाने वाली सड़क पनबू से खुली है, लेकिन तीस्ता बाजार के पास बाढ़ के पानी के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है।

वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क भूस्खलन के कारण टूट गया है। दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच मुख्य सड़क बंद हो गई है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Smriti Irani। Podcast।Amethi। PM Modi। Rahul Gandhi। Akhilesh Yadav। CM Yogi। Brajesh Misra।

शेयर करना
Exit mobile version