अलीगढ़- उत्तर प्रदेश में दामाद के साथ फरार हुई सास का नया कारनामा सामने आया है….सास ने अपनी हरकत से लोगों को चौंकाने का काम किया है….क्योंकि जिस सास के प्यार में दामाद राहुल ने अपना घर और होने वाली पत्नी सबको छोड़ दिया था….वो अब फरार हो गईं है…

रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये घटना अलीगढ़ से सामने आई है….जहां शादी के महज 10 महीने बाद सास एक बार फिर फरार हो गई है। मामला दादों थाने के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल से जुड़ा है, जो करीब 10 महीने पहले अपनी होने वाली सास के साथ फरार होने को लेकर सुर्खियों में आया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। राहुल की सास सपना देवी इस बार अपने पति के बहनोई के साथ घर से फरार हो गई हैं। राहुल के मुताबिक, बहनोई बिहार के एक जिले में कपड़ों का कारोबार करता है। वहीं सास का आना-जाना हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

इस मामले में दामाद राहुल ने दादों थाने में शिकायत दी है….साथ ही 2 लाख के जेवर ले जाने का भी लगाया आरोप है…दामाद राहुल का कहना है कि अचानक सास के लापता होने से वह मानसिक रूप से परेशान है और परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं….

शेयर करना
Exit mobile version