Uttar-Pradesh: बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर प्रेमी ने दारोगा के घरवालों के सामने उनका भरा हुआ शादी का मंडप पलट दिया। प्रेमी ने दरोगा दूल्हे के सपनों पर पानी फेर दिया। इस अनोखी घटना में दारोगा के प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ, जब प्रेमी दारोगा के घर पहुंच गया और बारात न ले जाने की धमकी दी।
बता दें, प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे और अब वह शादी करना चाहता हैं। जब दारोगा के घरवालों ने शादी से इंकार किया, तो प्रेमी ने धमकी दी कि अगर उसे शादी करने से रोका गया तो वह सबको बताकर दारोगा के परिवार की इज्जत को हानि पहुंचाएगा। इस पर दारोगा के परिवार ने शादी को रद्द कर दिया।
इस घटना के बाद प्रेमी ने युवती के साथ उसी मंडप में शादी की। दारोगा जॉन मेजर वर्मा जो वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं, इस पूरे मामले से अनजान थे। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां यह घटना हुई और पूरे क्षेत्र में इस शादी के चर्चे हो रहे हैं।













