देहरादून : त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को उत्तराखंड सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को लेकर सख्त बयान जारी करते हुए कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में कतई स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। एक आरोपित अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम नेपाल भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस को फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं और कहा कि “फरार आरोपित बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे और सरकार से रहम की उम्मीद नहीं रखें।”

पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट करते हुए त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Uttarakhand News | विकास मेला कार्यक्रम में बोले CM Pushkar Singh Dhami | Big News

शेयर करना
Exit mobile version