ईरान की राजधानी तेहरान से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एयरस्ट्राइक के बाद आसमान से तेल की बूंदें गिरने जैसी स्थिति देखी गई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना तेहरान के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में स्थित तेल सुविधाओं और डिपो पर हुए हमलों के बाद सामने आई।

बता दें कि अमेरिकी चैनल CNN International के वरिष्ठ पत्रकार Frederik Pleitgen ने तेहरान से लाइव रिपोर्ट करते हुए बताया कि हमलों के बाद वहां के आसमान से पानी नहीं बल्कि तेल की बूंदें गिरती दिखाई दीं। उन्होंने अपने प्रसारण में बताया कि एयरस्ट्राइक के कारण तेल भंडारण टैंकों और डिपो में भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी मात्रा में तेल और धुआं हवा में फैल गया।

रिपोर्ट के अनुसार हवा में फैले तेल और धुएं के कण वातावरण में फैल गए, जिसके कारण आसमान से काले रंग की बूंदें गिरती हुई दिखाई दीं। इस असामान्य दृश्य को पत्रकार ने अपने लाइव फुटेज में भी दिखाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले के बाद कई इलाकों में धुएं के घने बादल छा गए और वातावरण में तीखी गंध महसूस की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेल डिपो में लगी आग और उससे निकले कणों के कारण ऐसी स्थिति बन सकती है।

T20 World CUP 2026 | IND VS NZ Finale | भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज होगा महामुकाबला | LSG Organise RUN

शेयर करना
Exit mobile version