संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा सतवार गांव में हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे सतवार गांव में जाहिराबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत सतवार एक्स रोड के पास हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बिदर सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे की आगे की जांच जारी है।
इससे पहले भी तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक अन्य सड़क हादसे में एक रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, हाइडरशाकोट इलाके में एक अज्ञात XUV वाहन ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें 47 वर्षीय रिटायर्ड जवान रविंदर की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे।













