Ketaki Singh Statement. बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में लड़कियों को प्रताड़ित करना और डराना शामिल है। केतकी सिंह ने चेतावनी दी कि न वो डरेंगी और न ही उनकी मां।

पूर्वांचल की सियासत गरमाई

बलिया की बांसडीह से विधायक केतकी सिंह ने कहा इन समाजवादियों में शर्म नहीं है। इतना बेइज्जत होने के बाद कम से कम टोटी लौटाने की बात तो अपने मुंह से कह सकें। अखिलेश यादव हर किसी से हिसाब मांगते रहते हैं, लेकिन अपनी टोटियों का हिसाब कभी नहीं दिया। टोटियां उठाकर जो ले गए, वो प्रदेश की जनता को वापस करो। जनता खोज रही है।

सपा ने विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन

केतकी सिंह के बयान के बाद सपा महिला सभा के नेता उनके गुलिस्ता कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करने पहुंचे। हाथ में टोटी लेकर आई सपा कार्यकर्ताओं ने केतकी सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विधायक घर पर मौजूद नहीं थीं और उनकी 16 साल की बेटी अकेली थी।

केतकी सिंह की बेटी ने जारी किया वीडियो संदेश

लखनऊ में सपा महिला मोर्चा ने भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद विधायक की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह ने कहा कि मेरी माँ यहाँ नहीं हैं। इन्हें लगता है 16 साल की लड़की को डरा देंगे। अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी माँ बीच से फाड़ देंगी।

केतकी सिंह का बयान: बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया

केतकी सिंह ने कहा कि सपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन जानबूझकर उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा मैं नेता और विधायक होने के नाते माफ कर सकती हूं, लेकिन मां होने के नाते कभी सपा को माफ नहीं करूंगी। मेरी बेटी आज स्कूल नहीं गई और आने वाले दिनों में भी वह डरी हुई है। सपा उसकी पढ़ाई छीनना चाहती है। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ भद्दी बातें भी की जा रही हैं। मैं इस घटना को सदन में जरूर उठाऊंगी।

"जल्द से जल्द सहयोगी दल BJP को छोड़ दें नहीं तो...", कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai का खुला ऐलान !

शेयर करना
Exit mobile version