सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ सदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में ताजिया जुलूस निकालने को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच विवाद खड़ा हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि ताजियादारों ने जुलूस आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया और विरोध स्वरूप ‘भग्गा चिकवा’ ताजिया को बीच सड़क पर ही रखकर धरने पर बैठ गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जनपद के थाना सदरपुर कस्बे का है, जहां पारंपरिक रूप से निकाला जाने वाला ‘भग्गा चिकवा’ ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर बढ़ रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर सहमति न बन पाने के विरोध में ताजियादारों और प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही चक्काजाम जैसी स्थिति पैदा कर दी और वहीं बैठकर नारेबाजी व धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। राहगीरों और यातायात को रोकने के लिए सड़क के बीचों-बीच ताजिया रख दिया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। सदरपुर थाने की पुलिस के साथ-साथ आला अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।












