लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारत माता के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो औद्योगिकीकरण और राष्ट्र निर्माण हो रहा है, वह उनके विचारों और संकल्पों का साकार रूप है।

मुख्यमंत्री ने कहा जब इस सदी की महामारी कोविड आई, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। यह कोई सामान्य कार्य नहीं था, यह सिर्फ एक दूरदर्शी नेतृत्व में ही संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद, प्रखर वक्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे। कोलकाता विश्वविद्यालय में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वतंत्रता के बाद पंडित नेहरू की सरकार में खाद्य मंत्री रहे। लेकिन जब धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया, तब उन्होंने इसका खुलकर विरोध किया और इसके खिलाफ संघर्ष करते हुए बलिदान दे दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुखर्जी के एक देश, एक संविधान के संकल्प को साकार करते हुए धारा 370 को खत्म कर दिया और आज जम्मू-कश्मीर तेजी से विकास की राह पर है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत में आज जो व्यापक औद्योगिक विकास दिखाई दे रहा है, उसकी नींव डॉ. मुखर्जी ने ही रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वह सपना अब साकार होता दिख रहा है।

अंत में उन्होंने कहा कि आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके विचार आज के भारत की आत्मा बन चुके हैं।

Religious Conversion |  लड़कियों को लालच देकर किया धर्म परिवर्तन इस्लाम कबूलने की मिलती थी मोटी रकम

शेयर करना
Exit mobile version