Lucknow: Deputy CM Keshav Maurya’s helicopter makes emergency landing, all safe. लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एहतियातन तुरंत अमौसी हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उनका हेलीकॉप्टर लामार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरकर कौशांबी के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या के संकेत मिले और उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया।

स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस अमौसी एयरपोर्ट पर उतार दिया। हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत उसमें सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धुआं निकलने की वजह क्या थी।

फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है और डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

2027 से पहले सपा का कुनबा बढ़ा, Akhilesh की मौजूदगी में सपा में शामिल होंगे कई नेता

शेयर करना
Exit mobile version