आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जलवा अभी बॉक्स ऑफिस पर कायम था, उससे पहले ही रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की है और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है।

पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैत’ ने पहले दिन 5.10 करोड़ की कमाई की है। जबकि ‘धुरंधर 2’, जो पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी, ने 23वें दिन 5.70 करोड़ की कमाई की। हालांकि, ‘डकैत’ ने कम समय में ही अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऑक्यूपेंसी में भी था जबरदस्त प्रदर्शन

‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी ‘धुरंधर 2’ से कहीं ज्यादा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ की ऑक्यूपेंसी 13.2 प्रतिशत रही, जबकि ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी 25.9 प्रतिशत थी। यह आंकड़े 10 अप्रैल रात 10.30 बजे तक के हैं।

तेलुगु में ‘डकैत’ का दबदबा

फिल्म ने तेलुगु में शानदार प्रदर्शन किया है। ‘डकैत’ ने हिंदी में 70 लाख का कलेक्शन किया, जबकि तेलुगु में 4.40 करोड़ की शानदार कमाई की। इसके मुकाबले, ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी में 5.50 करोड़ की कमाई की है।

‘डकैत’ की कहानी

अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो एक असामान्य प्रेम कहानी को दर्शाती है। इसमें हरी और जूलियट के बीच एक आधुनिक लव स्टोरी को बड़े ट्विस्ट और टर्न के साथ पेश किया गया है, जो दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखता है।

"अगर हमारा एक भी वोट कटा होगा तो...", फाइनल वोटर लिस्ट पर Akhilesh का अल्टीमेटम!

शेयर करना
Exit mobile version