ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है। महदी मोहम्मदी का कहना है कि ट्रंप के पास पीछे हटने के लिए केवल 20 घंटे हैं, वरना उन्हें और उनके सहयोगियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
महदी मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – “हम पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप को सरेंडर करने के लिए 20 घंटे का वक्त दिया गया है। इसके बाद वे और उनके सहयोगियों को पाषाण युग में भेज देंगे।” उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान इस संघर्ष में स्पष्ट रूप से जीत चुका है और अब केवल ऐसा समझौता स्वीकार करेगा जो उसकी जीत को मजबूत करे और क्षेत्र में नई सुरक्षा व्यवस्था बनाए।
ट्रंप ने ईरान की आंतरिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने का दावा किया है, जिसमें कुछ लोग ईरान के भीतर से हमले जारी रखने की बात कर रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली घर, पुल और अन्य महत्वपूर्ण ढांचे पूरी तरह नष्ट किए जा सकते हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत भी जारी है।
ईरान ने ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और अपने शर्तों पर जोर दिया है। वर्तमान में दोनों पक्ष सख्त रुख पर कायम हैं और स्थिति और गंभीर होती दिख रही है।



