डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि ईरान ने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है और अब उन पर हमला नहीं करने का वादा किया है।
🚨 बड़ी खबर | ट्रंप का बड़ा दावा: “ईरान ने घुटने टेक दिए, अब और हमले नहीं करेगा”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तीखा बयान जारी करते हुए दावा किया है कि ईरान ने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है और अब उन पर हमला नहीं करने का वादा किया है।… pic.twitter.com/WOvU5QXV76
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 7, 2026
ट्रंप ने कहा कि यह स्थिति अमेरिका और इज़राइल के लगातार सैन्य दबाव और हमलों की वजह से बनी है, जिसके कारण ईरान को झुकना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान हजारों वर्षों में पहली बार क्षेत्र के देशों के सामने हार मानने को मजबूर हुआ है।
अपने बयान में ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान अब मध्य पूर्व का “बुली” नहीं बल्कि “मिडल ईस्ट का लूज़र” बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान का रवैया नहीं बदला तो और भी कड़े हमले किए जा सकते हैं।इस बयान ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और दोनों देशों के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में नया मोड़ ला दिया है।



