मेरठ- उत्तर प्रदेश के मेरठ से स्कूलों बच्चों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में जूनियर स्कूल में बच्चों की मुर्गा बनाकर पिटाई की जा रही है.
स्कूल टीचरों ने बच्चों को मुर्गा बनाकर पिटाई की है…इस मामले में कहा जा रहा है कि टीचर्स ने बच्चों पर बदतमीजी का आरोप लगाया है… कुछ बच्चों के परिजनों के सामने ही प्रताड़ना की है.
कहा जा रहा है कि मासूम बच्चों के उत्पीड़न पर BSA कुंडली मारे बैठी हैं… वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है….फलावदा के बड़ागांव जूनियर हाई स्कूल का ये मामला है. मेरठ की BSA आशा चौधरी हैं.













