नई दिल्ली: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह इस्तीफा उस समय आया जब जस्टिस वर्मा विवादों में घिर गए थे, जब उनके दिल्ली स्थित आवास से कथित तौर पर जले हुए नोटों का ढेर मिलने की खबर आई थी।

तबादला हुआ था इलाहाबाद
घटना के बाद, जस्टिस वर्मा का तबादला वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल आंतरिक जांच जारी है। जले हुए नोटों के मामले ने जस्टिस वर्मा को विवादों के केंद्र में ला दिया था, जिसके बाद उनका इस्तीफा अहम माना जा रहा है।

UP में अंतिम मतदाता सूची जारी जानिये कितने बढ़ गए वोटर, Final list में 13.39 करोड़ 84 हजार नाम

शेयर करना
Exit mobile version