बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने जमीन के विवाद को लेकर अपने ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपने माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद के सिर पर भी ईंट मारी। यह घटनाक्रम बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रुदल गांव में हुआ।
सूत्रों के अनुसार, जमीन के विवाद को लेकर पहले से परिवार में तनाव था। इसी तनाव के चलते आरोपी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और एक साथ चार परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस घिनौनी वारदात में आरोपी का व्यवहार बेहद क्रूर था और उसने किसी प्रकार का पछतावा नहीं दिखाया।
इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है, और लोग इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।













