मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में एक दिवसीय दौरे के दौरान दुग्ध अवशीतन केंद्र और गोरखनाथ डेयरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 56 हजार बहनों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि “जब महिला आत्मनिर्भर होती है, तो परिवार आत्मनिर्भर बनता है, और जब परिवार आत्मनिर्भर होगा, तो समाज और फिर देश आत्मनिर्भर बनेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “जब हर परिवार आत्मनिर्भर होगा, तब विकसित भारत की संकल्पना साकार होगा।”

बता दें, मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के बाद आजमगढ़ की कनेक्टिविटी को और बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महाराज सुहेलदेव को भुला दिया था, लेकिन हमारी सरकार ने उनके नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया। इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आजमगढ़ एयरपोर्ट का विकास किया है, जिससे जिले का और भी विकास हुआ है।

वहीं, अपने भाषण में योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी में देश पहले, फिर दल और फिर व्यक्ति आता है, लेकिन अन्य दलों में हमेशा मैं रहूं, मेरा परिवार रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में संविधान अधूरा छोड़ा, जबकि बीजेपी ने धारा 370 को हटाया और बाबा साहेब के संविधान को पूरी तरह लागू कराया।

मुख्यमंत्री ने गोतस्करी पर भी बात की और कहा कि 2017 से पहले गोतस्करी होती थी, लेकिन अब 7700 निराश्रित गौशालाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने देश में पेट्रोलियम उत्पादन संकट का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हाहाकार है, लेकिन भारत में सब कुछ अच्छा चल रहा है।

सपा हमेशा महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में...' 27 के चुनाव के पहले Akhilesh Yadav का ऐलान!

शेयर करना
Exit mobile version