फिरोजाबाद महिला रसोइया ने स्कूल कैम्पस में हेडमास्टर को चप्पलों से पीटा। महिला का आरोप था कि हेडमास्टर उसके साथ छेड़छाड करता था। जिसके बाद परेशान महिला ने उसके इश्क के भूत को चप्पलों से उतारते हुए उसकी पिटाई कर दी। शिक्षक द्वारा महिला से अश्लीलता को लेकर ग्रामीण काफी दिनों से परेशान थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक को बंधक बनाया और पुलिस के हवाले कर दिया।  

थाना रामगढ़ के रेपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला रसोइया से छेड़छाड मामले में छेड़छाड की बुरी तरह पिटाई हुई है। महिला रसोइया ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में पिछले 7 साल से खाना बनाती थी।

महिला ने आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से हेडमास्टर द्वारा रसोइया को परेशान किया जाता था व उसके साथ छेड़खानी करता था। जिससे आहत होकर महिला स्कूल के अंदर सरेआम हेडमास्टर की जमकर चप्पलो से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक हेडमास्टर को लोगों से छुड़ाया। लोगों द्वारा हेडमास्टर के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Viral Speech : विरोधी की गाड़ी में पैसा देखते ही छीन लो,समर्थकों से ये क्या बोल गए मंत्री राजभर

शेयर करना
Exit mobile version