Lucknow : “राजधानी लखनऊ में पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान रौब दिखा रहा यह व्यक्ति असल में फर्जी IAS निकला। जानकारी के मुताबिक, सौरभ त्रिपाठी ने कई प्रदेशों और अलग-अलग जिलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी की स्कॉट से छानबीन करने पर 6 लक्ज़री वाहन बरामद किए हैं, जिनमें डिफेंडर, 2 इनोवा, फार्च्यूनर और मर्सिडीज शामिल हैं। जांच में पाया गया कि इन गाड़ियों के पास भी फर्जी थे।
वजीरगंज पुलिस ने आरोपी को कारगिल शहीद पार्क के पास पकड़कर हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फर्जी IAS का ढोंग रचकर लोगों को भ्रमित किया और कई जगहों पर आर्थिक लाभ हासिल किया।
अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार फर्जी अधिकारी के खिलाफ विभिन्न जिलों में ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस आगे की जांच में यह पता लगाएगी कि उसने कितने और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। इस कार्रवाई से लखनऊ पुलिस की सतर्कता और फर्जी अधिकारी व ठगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।