देहरादून में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा सुरक्षा प्लान तैयार किया है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

यात्रा से पहले मार्गों के निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दो एडीजी और चार आईजी स्तर के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी गढ़वाल को चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप पूरी यात्रा पर लगातार निगरानी रखेंगे।

जारी आदेशों के अनुसार एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन गंगोत्री धाम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। एडीजी एपी अंशुमन को बद्रीनाथ धाम की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी विम्मी सचदेवा हरिद्वार क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। वहीं आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे को केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। आईजी आनंद शंकर ताकवाले यमुनोत्री धाम की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे, जबकि आईजी सुनील मीणा ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला और मुनि की रेती क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।

डीजीपी दीपम सेठ ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं और सभी अधिकारियों को यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

"PM बनना था, अब Rajya Sabha में होंगे Retire", Nitish Kumar के भविष्य पर Akhilesh Yadav निराश?

शेयर करना
Exit mobile version