Tea Health Risks: चाय एक ऐसा पेय है जिसे भारत में हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। सुबह की ताजगी हो या बरसात की शाम, चाय का आनंद लेने से लोगों की दिनचर्या पूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय सभी के लिए सुरक्षित नहीं है? कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें चाय पीने से बचना चाहिए, नहीं तो यह स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
1. हार्ट डिजीज के मरीज
दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों को चाय से दूर रहना चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। इसलिए अगर आप दिल की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो चाय का सेवन सीमित करना या पूरी तरह छोड़ना फायदेमंद रहेगा।
2. नींद से जुड़ी समस्याओं वाले लोग
काम के दौरान नींद आने पर लोग अक्सर चाय पी लेते हैं। लेकिन यह आदत नींद के साइकिल को डिस्टर्ब कर सकती है। अगर आपको पहले से अनिद्रा या नींद में परेशानी है, तो रात के समय चाय से परहेज करना बेहतर है।
3. एनीमिया (खून की कमी) वाले लोग
एनीमिया से पीड़ित लोगों को चाय से दूरी बनाए रखना चाहिए। चाय में मौजूद टैनिन्स शरीर में आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं। इसका असर सीधे खून की कमी को बढ़ा सकता है।
4. पाचन समस्याओं वाले लोग
एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्रिक अल्सर या पेट की अन्य समस्याओं वाले लोग चाय से बचें। चाय में मौजूद कैफीन और अन्य कंपाउंड पेट की एसिडिटी बढ़ा सकते हैं और पाचन संबंधी परेशानियों को और गंभीर बना सकते हैं।
5. गर्भवती महिलाएं
गर्भावस्था के दौरान चाय का अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद कैफीन से मिसकैरेज या बच्चे का कम वजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही चाय का सेवन करना चाहिए।