लखनऊ- प्रदेश में चाइनीज मांझा अब लोगों के लिए एक खतरनाक हथियार साबित हो गया है…जो लोगों की जान लेने पर उतारु है…राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से चाइनीज मांझा लोगों की मौत का कारण बना है….

जी हां लखनऊ में चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक की जान चली गई….इस हादसे के बाद से एक बार फिर से सीएम योगी एक्शन मोड में आ गए है…

सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है…साथ ही चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी के निर्देश भी दिए है…. सीएम योगी ने पुलिस कमिश्नर,एसपी को निर्देश दिए है….

सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझा बैन है…चाइनीज मांझे की उपलब्धता कैसे हो रही?. चाइनीज मांझे से मृत्यु हत्या मानी जाएगी. चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाएं…

UP News | चाइनीज मांझे पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों से बैन के बावजूद उपलब्धता पर किए सवाल | CM Yogi

शेयर करना
Exit mobile version