हल्द्वानी : नैनीताल जिले की काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक कार बरामद की है।जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकार अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामला 24 फरवरी देर शाम का है जहां काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से समान लेने दुकान पर गई थी इस दौरान पास के रहने वाले दो युवक किशोरी को बहलाफुसला कर कार में बैठा लिया। कार में बैठाकर हैड़ाखान रोड पर ले गए जहां जंगल किनारे दोनों ने कार में किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों युवक किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।

अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने अपने मां को बताया इसके बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाना में मुकदमा दर्ज कराया इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जहां दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा है।

बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के दनिया के रहने वाले हैं। आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास किराए में रहते हैं।

होली और ईद से पहले FSDA विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली मिठाई और घी नष्ट | UP News

शेयर करना
Exit mobile version