चंपावत जिले के टनकपुर में मंगलवार की देर रात तक चले चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 का भव्य समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आयोजन को चंपावत के धार्मिक, आध्यात्मिक, साहसिक पर्यटन, व्यवसायिक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु सफल आयोजन बताया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा चंपावत में इस आयोजन के आयोजन से न केवल महिला समूहों और स्थानीय व्यवसायियों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन में भी सहायक होगा।
इस आयोजन के दौरान साहसिक पर्यटन की राफ्टिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को समापन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
महोत्सव के समापन पर आयोजित स्टार नाइट में पंजाब के मशहूर सिंगर जस्सी गिल और बबल राय के गीतों ने देर रात तक स्थानीय जनता को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके पहले पर्वतीय संस्कृति से जुड़े कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही बटोरी।इस महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने स्टार नाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूरा आनंद लिया।



