गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह को गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।

कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लिया है।

पंतनगर में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं प्रो. सिंह

प्रो. कृष्ण पाल सिंह इस समय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले कुछ समय से चल रहा नेतृत्व का इंतजार पूरी तरह खत्म हो गया है।

शेयर करना
Exit mobile version