गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्सप्रेस-वे पर जानवर खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर प्रश्न उठाए हैं। एक्सप्रेस-वे जैसे हाई-स्पीड जगहों पर जानवरों की मौजूदगी संभावित हादसों को न्योता दे सकती है, जिससे प्रशासन की जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है।

"ब्राह्मण समाज बहुत आहत हैं ..", शंकराचार्य के समर्थन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की हुंकार!

शेयर करना
Exit mobile version