गोंडा जिले में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोतीगंज थाना क्षेत्र में आगजनी के आरोपियों का नाम चार्जशीट से हटाने के बदले दरोगा द्वारा मुर्गे की दावत और 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
गोंडा : दारोगा पर चला गोंडा एसपी का हंटर
➡दारोगा मिनहाज सिद्दीकी हुए सस्पेंड
➡दारोगा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
➡केस में मदद के नाम पर रुपयों की डिमांड
➡सस्पेंशन के पीछे वीडियो क्लिप बना आधार
➡आरोपी की पुष्टि के बाद SP ने किया सस्पेंड
➡मोतीगंज के छाछपारा मतवल्ली का मामला… pic.twitter.com/B03Mt48mVs— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 13, 2026
वीडियो में उपनिरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी कथित तौर पर आरोपी की पत्नी से मामले को ‘सेटल’ करने की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा मिनहाज सिद्दीकी को निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के छाछपारा मतवल्ली गांव से जुड़ा है। दरोगा पर आरोप है कि वह मुकदमे में मदद करने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे थे। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।













