डेस्क : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच एलपीजी गैस को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को नया गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 21 से 25 दिन का इंतजार करना होगा। यह बदलाव तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

साथ ही, देशभर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की वृद्धि हुई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आपूर्ति पर असर डालने वाले कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि गैस की उपलब्धता बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LPG Price Hike : पश्चिम एशिया के संघर्ष से बढ़ी एलपीजी की कीमतें,सुनिए क्या बोली पब्लिक ?

शेयर करना
Exit mobile version