इस समय देश में गैंस सिलेंडर की किल्लत पीक पर है. लोगों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है….LPG सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर इंतजार कर रहे हैं…कि उनकों भी अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए गैस मिल जाएगी…पर उनके हाथ में सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है….इसी चक्कर में लोग गैस सिलेंडर के बगैर में खाना बनाने का जुगाड़ ढूंढ रहे है…ताकि उनको भूखे पेट न सोना पड़े….
इसीलिए ऑनलाइन में खाना पकाने वाले मशीनों की डिमांड अचानक से काफी ज्यादा बढ़ गई है…लाखों के लाखों प्रोडक्ट एक बार में बिक जा रहे है…
जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इन दिनों इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ एक दिन में करीब 1.34 लाख से अधिक इंडक्शन कुकटॉप बिक गए. यह आंकड़ा इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि सामान्य परिस्थितियों में पूरे महीने में लगभग 1.80 लाख यूनिट की बिक्री होती है.यानी जितनी बिक्री आमतौर पर एक महीने में होती थी, अब उतनी संख्या कुछ ही दिनों में बिकती दिखाई दे रही है. इससे साफ है कि लोगों के बीच इंडक्शन कुकटॉप को लेकर अचानक रुचि तेजी से बढ़ी है.
अगर पिछले चार दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मांग और भी ज्यादा दिखाई देती है. Amazon सहित अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर लगभग 5 लाख से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप ऑनलाइन खरीदे जा चुके हैं.यह ट्रेंड इस बात का संकेत है कि लोग अब पारंपरिक गैस चूल्हों के विकल्प के रूप में इंडक्शन कुकटॉप को तेजी से अपनाने लगे हैं. बढ़ती मांग के कारण कंपनियों को बार-बार अपने स्टॉक को अपडेट करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक होने की खबरें सामने आ रही हैं.
इंडक्शन कुकटॉप बनाने और बेचने वाली कंपनियों के लिए यह अचानक बढ़ी मांग एक बड़ी चुनौती बन गई है.जानकारी के मुताबिक Amazon पर इंडक्शन कुकटॉप बेचने वाली करीब 100 कंपनियों में से लगभग 70 कंपनियों का स्टॉक खत्म हो चुका है. इसका मतलब है कि ग्राहकों की डिमांड इतनी तेज है कि कंपनियां समय पर सप्लाई बनाए रखने में मुश्किल महसूस कर रही हैं. कई ब्रांड्स के उत्पाद तो लॉन्च होने के कुछ ही घंटों के भीतर आउट ऑफ स्टॉक हो जा रहे हैं.
बिक्री के आंकड़ों में कुछ ब्रांड्स सबसे आगे नजर आए। इनमें Pigeon और Prestige जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की मांग सबसे ज्यादा रही. एक दिन के डेटा के अनुसार Pigeon के करीब 30,014 यूनिट और Prestige के लगभग 29,878 यूनिट बिके. इसके अलावा Philips के 15,018 यूनिट, Kent के 7,657 यूनिट और Milton के करीब 4,736 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई.वहीं Allen और Cadlec जैसे ब्रांड्स के भी चार हजार से ज्यादा यूनिट बिकने की जानकारी सामने आई है. ये सभी आंकड़े Amazon पर एक ही दिन में हुई बिक्री को दर्शाते हैं.
ई-कॉमर्स कंपनियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की सर्च और ऑर्डर दोनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.Amazon डिजिटल सेंटर, सूरत के बिजनेस हेड संदीप काथिरिया के अनुसार लोगों में इंडक्शन कुकटॉप के प्रति अचानक दिलचस्पी बढ़ी है. उनका मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो आने वाले समय में इंडक्शन कुकटॉप की मांग और बढ़ सकती है. ऐसे में इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस का बाजार भी तेजी से विस्तार कर सकता है.
इंडक्शन कुकटॉप की बढ़ती मांग का असर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिला है. कई शहरों में Blinkit जैसे तेज डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप की उपलब्धता खत्म हो गई है. इसका मतलब है कि न केवल ई-कॉमर्स वेबसाइट्स बल्कि फास्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी ग्राहकों की मांग काफी ज्यादा है. अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहता है तो कंपनियों को इंडक्शन कुकटॉप की सप्लाई बनाए रखने के लिए अपने उत्पादन में तेजी लानी पड़ सकती है.















