मुंबई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा कर महिलाओं को खुद से प्यार करने और अपनी अहमियत समझने की प्रेरणा दी। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ सोलो तस्वीरें पोस्ट कीं और महिलाओं के नाम एक भावुक संदेश लिखा।
बता दें, करीना कपूर खान ने पोस्ट में लिखा, “सभी महिलाओं के लिए… कभी मत भूलना… अपनी ज़िंदगी के हर दिन कहना… मैं अपनी फेवरेट हूँ। हैप्पी विमेंस डे लेडीज़।” इस पोस्ट में करीना छुट्टियों के दौरान की तस्वीरों में बेहद रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं।
वहीं, करीना की इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट करते हुए अभिनेत्री को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके संदेश की सराहना की।
बता दें, महिला दिवस के अवसर पर कई बॉलीवुड और फिल्मी सितारों ने भी महिलाओं के सम्मान में अपने विचार साझा किए। अभिनेता अनुपम खेर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार, समाज और समुदाय को मजबूत बनाने में बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम। मेरे अनुसार, जो किसी और को जन्म देने की ताकत रखती है, वह सबसे महान है, और वह एक महिला है।”
वहीं अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हर महिला अपने तरीके से खास होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं मल्टीटास्कर, होममेकर और सफल उद्यमी के रूप में जीवन के कई पहलुओं को संतुलित करना बखूबी जानती हैं।
बता दें, अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिला दिवस का संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि एक महिला होना अपने आप में एक सुपरपावर है और हर महिला को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए।
इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, ज़ोया अख्तर, रकुल प्रीत सिंह, अजय देवगन, विराट कोहली, शत्रुघ्न सिन्हा और चिरंजीवी समेत कई हस्तियों ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान और शुभकामनाएं दीं।














