भारत में क्रिकेट सीज़न के दौरान लोकल ट्रैवल में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है, और इससे जुड़े शहरों में एयरबीएनबी बुकिंग्स में भी खास इज़ाफा हुआ है। एयरबीएनबी के ताजे डेटा से यह स्पष्ट हुआ है कि उन शहरों में बुकिंग्स और सर्च बढ़ रही हैं, जहाँ बड़े क्रिकेट मैच हो रहे हैं। खासकर मेट्रो शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी ट्रैवल की डिमांड बढ़ी है, जो दर्शाता है कि बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स भारत के टूरिज़्म मैप को नए सिरे से आकार दे रहे हैं।

बता दें, फरवरी से मई के बीच होने वाले प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट्स ने छोटे शहरों में ट्रैवल की डिमांड को बढ़ावा दिया है। रांची, तिरुवनंतपुरम, जयपुर और लखनऊ जैसे उभरते क्रिकेट सेंटर्स में सर्च और बुकिंग्स में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। एयरबीएनबी के इंटरनल डेटा के अनुसार, रांची में साल दर साल सर्च में 120 प्रतिशत, तिरुवनंतपुरम में 110 प्रतिशत, जयपुर में 70 प्रतिशत और लखनऊ में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, क्रिकेट के बड़े मुकाबलों, जैसे भारत बनाम पाकिस्तान मैच और वर्ल्ड कप के दौरान, विदेशों में भी बुकिंग्स में बढ़ोतरी देखी गई। 14-17 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान श्रीलंका के कोलंबो शहर में भारतीयों द्वारा ठहरने के लिए सर्च में 325 प्रतिशत से ज्यादा का इज़ाफा हुआ। इसी तरह, अहमदाबाद में भी 7-10 मार्च के बीच सर्च में 170 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ, जो क्रिकेट डेस्टिनेशन के रूप में अहमदाबाद की स्थिति को मजबूत करता है।

वहीं, एयरबीएनबी के डेटा से यह भी पता चला है कि क्रिकेट यात्रा एक जेनरेशनल बदलाव का हिस्सा बन चुका है। खासकर Gen Z, जो अब क्रिकेट मैचों के लिए यात्रा करने की योजना बना रही है। लगभग 60 प्रतिशत भारतीय Gen Z का कहना है कि वे 2026 में लाइव क्रिकेट मैच देखने के लिए यात्रा करेंगे। इसके साथ ही, 70 प्रतिशत लोग दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा करना पसंद करेंगे। यही नहीं, वे मैच के बाद भी लंबा समय बिताने के लिए अपने ट्रिप्स को बढ़ा रहे हैं, जिससे यह ट्रिप और भी इमर्सिव और एक्सपीरियंस-लेड हो रही हैं।

बता दें, क्रिकेट सीज़न के दौरान भारतीय यात्री अब छोटे ट्रिप्स से आगे बढ़कर ग्रुप और फैमिली-फ्रेंडली अनुभवों को तरजीह दे रहे हैं। अहमदाबाद, कांगड़ा, और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में सर्च डेटा से यह साफ नजर आता है कि अब लोग पूरे घरों और दो या ज्यादा बेडरूम वाले घरों की तलाश कर रहे हैं।

एयरबीएनबी के इंडिया और साउथ-ईस्ट एशिया के कंट्री हेड, अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा, “क्रिकेट ने लंबे समय से देश को भावना से जोड़ा है और अब वही ऊर्जा ट्रैवल में भी दिख रही है। लोग मैच के दिनों को यादगार बनाने के लिए अपने स्टे को बढ़ा रहे हैं और आस-पड़ोस को असल तरीके से एक्सपीरियंस कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट यात्रा केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकल कम्युनिटीज़ को भी फायदा पहुँचाता है।

बता दें, जैसे-जैसे भारत का टूरिज़्म इकोसिस्टम विकसित हो रहा है, क्रिकेट-लेड ट्रैवल पारंपरिक गेटवे शहरों से आगे बढ़कर अब छोटे शहरों तक फैलने लगा है। बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के दौरान लंबी यात्राओं और बड़े शहरों से बाहर के टूरिज़्म डिमांड को देखकर यह साफ जाहिर होता है कि क्रिकेट अब देश के टूरिज़्म को नया आकार दे रहा है।

इस बदलाव का फायदा लोकल हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को भी हो रहा है, क्योंकि विज़िटर एक्टिविटी अब पूरे देश के विभिन्न शहरों तक फैल रही है, जिससे टूरिज़्म की डिमांड को जियो-ग्राफिकल रूप से वितरित किया जा रहा है।

AI, डिप्टी CM और कानून-व्यवस्था को लेकर BJP पर बरसे Akhilesh, लगा दिए कई आरोप!

शेयर करना
Exit mobile version