क्या आम आदमी पार्टी के ‘पोस्टर बॉय’ राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होने वाले हैं? सोशल मीडिया पर ये सवाल आग की तरह फैल रहा है! वजह? संसद में उनकी सक्रियता और पार्टी बैठकों से उनकी रहस्यमयी दूरी।
राघव चड्ढा ने हाल ही में संसद में एयरपोर्ट पर खाने के महंगे दाम और गिग वर्कर्स की समस्याओं जैसे मुद्दे उठाए, जिन्हें केंद्र सरकार ने मान भी लिया … लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि जब शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी हुए, तो राघव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी …. इसी चुप्पी ने उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को हवा दी है…
अब इस सस्पेंस पर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है … एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा … नहीं, ये गलत बात है … वो अलग क्यों होंगे?” हालांकि, जब उनसे राघव की चुप्पी पर सवाल हुआ, तो उन्होंने गेंद राघव के पाले में डालते हुए कहा … ऐसा है कि राजनीति का दूसरा पक्ष ये भी है कि कई बार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं … तो इस सवाल का जवाब आप उन्हीं से पूछें वो इसका अच्छे से जवाब दे पाएंगे…
आगे संजय सिंह ने यहां तक कह दिया कि अगर राघव पार्टी छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो ही उनके खिलाफ खड़े नजर आएंगे … तो क्या राघव चड्ढा वाकई कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठाने वाले हैं … या ये महज एक अफवाह है …. आपको क्या लगता है, क्या राघव चड्ढा और AAP के बीच सब कुछ ठीक है?



