साल 2019 में जब पहली बार कोविड-19 की लहर आई थी, तब इसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। हर कोई डर और चिंता में जी रहा था। समय के साथ जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ, तो लोगों में एक उम्मीद जगी कि अब इस वायरस से बचाव मुमकिन है। बहुत से लोगों ने वैक्सीन की दो डोज लगवाईं, और कई ने बूस्टर डोज भी।

लेकिन अब जब एक बार फिर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं—अभी देश में 1200 से ज्यादा एक्टिव केस हैं—तो लोगों के मन में ये सवाल फिर से उठने लगे हैं… क्या जो वैक्सीन पहले लगवाई थी, वो अब भी असरदार है? क्या दोबारा वैक्सीन लगवानी होगी? क्या एक और बूस्टर डोज की जरूरत पड़ेगी?

…..चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं………..

क्या पुरानी वैक्सीन अब भी असरदार है?

डॉक्टर्स के अनुसार, जिन्होंने पहले से वैक्सीनेशन करवा लिया है, उनकी इम्युनिटी में अब भी कुछ हद तक सुरक्षा बनी रहती है। हालांकि वायरस समय के साथ म्यूटेट होता है यानी रूप बदलता है, जिससे पहले की वैक्सीन का असर थोड़ा कम हो सकता है।

बूस्टर डोज क्यों जरूरी है?

बूस्टर डोज का काम होता है आपकी इम्युनिटी को दोबारा मजबूत करना। जैसे समय के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कमजोर हो सकती है, उसी तरह वैक्सीन का असर भी थोड़ा कम हो सकता है। ऐसे में बूस्टर डोज एक ताजगी की तरह काम करता है, जो आपकी रक्षा को फिर से मज़बूत करता है।

खासकर ये ज़रूरी है

  • बुज़ुर्गों के लिए
  • बच्चों या बुजुर्गों के साथ रहने वालों के लिए
  • कमजोर इम्युनिटी वाले मरीज़ों (डायबिटीज, कैंसर, किडनी आदि के मरीज) के लिए

क्या करें अगर फिर से केस बढ़ रहे हैं?

  1. लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
    जैसे—सांस लेने में तकलीफ, बुखार, गले में खराश, थकान, आदि।
  2. भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और हाथ धोते रहें।
  3. अगर आपकी आखिरी वैक्सीन या बूस्टर डोज को 6 महीने या उससे ज्यादा समय हो चुका है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर बूस्टर लगवा सकते हैं।

आसान भाषा में समझिए

सोचिए वैक्सीन एक सुरक्षा कवच की तरह है। समय के साथ उस कवच में थोड़ी दरारें आ सकती हैं, इसलिए बूस्टर डोज उस कवच को और मजबूत करने का काम करता है। अगर आप हेल्दी हैं, पहले से वैक्सीन लगवा चुके हैं और समय-समय पर बूस्टर लेते हैं, तो आप खुद को इस वायरस से अच्छी तरह से बचा सकते हैं।

  • कोविड-19 फिर से पैर पसार रहा है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है।
  • वैक्सीनेशन और बूस्टर से आपकी सुरक्षा संभव है।
  • समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से बूस्टर डोज लगवाते रहें।
  • सावधानी और सजगता ही इस वायरस से लड़ने का सबसे मजबूत हथियार है।

31 May 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar | CM Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version