भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक आज विपक्ष के नेताओं पर जमकर बरसे। विपक्ष तो विपक्ष उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने ममता बनर्जी को क्रूरता बनर्जी बता डाला। साथ ही तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव रेप के बाद हत्या की घटना पर चुप हैं, अब तक तो राहुल गांधी खटाखट पैसा दे रहे थे, लेकिन इस घटना के बाद वो भी चुप्पी साधे हुए हैं। लड़कियां लड़ सकती हैं कहने वाली प्रियंका गांधी इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं, यानी पूरा घमंडिया गठबंधन चुप है। कोई कुछ बोल नहीं रहा है।

5000 लोगों ने किया अस्पताल पर हमला

अपनी बात पर जोर देते हुए अजय आलोक ने कहा कि 15 अगस्त की रात को करीब 5000 असामाजिक तत्वों ने उस अस्पताल पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। ऐसा इसलिए ताकि जो सबूत हैं उसे मिटाया जा सके। इतिहास में शायद ये पहली घटना है जिसमें सबूत मिटाने के लिए ऐसा किया गया।भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में पुरुष तो पुरुष महिला को भी नहीं छोड़ा जा रहा, जबकि मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल मे कन्विक्शन रेट 2 पर्सेंट के करीब है। आगे उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से राज्य नहीं संभाला जा रहा, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

नवाब सिंह की जमानत पर सुनवाई आगे बढ़ी, DNA टेस्ट को लेकर मिली सहमति

शेयर करना
Exit mobile version