अम्बेडकरनगर- उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है…
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि बिहार चुनाव के बाद से अखिलेश उखड़े पड़े हैं…अखिलेश वहां BJP का विजय रथ रोकने गए थे…
इसी के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि 2027 में सपा को धूल चटाएंगे और कमल खिलाएंगे…इनका PDA पिछड़ों गरीबों का भला करने वाला नहीं.
ये केवल अपराधियों का भला कर सकते हैं. बता दें कि भीटी के खजुरी में केशव प्रसाद मौर्य ने ये बयान दिया है.













