द केरल स्टोरी फिल्म आपने देखी ही होगी… उस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था जब वो फिल्म आई थी…अब उसी फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है….और इस बार फिल्म के ट्रेलर पर ही विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है. फिल्म को लेकर इस बार जो विवाद हुआ है वो और भी ज्यादा बड़ा है. चलिए अब ये विवाद किस वजह से हो रहा है…खबर को पूरी डिटेल में बताते हैं….

विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर अब केरल में एक नई कानूनी चुनौती सामने आई है.कन्नूर के चित्तरिपरम्बा निवासी श्रीदेव नंबूथिरी ने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें फिल्म के प्रमाणीकरण को चुनौती दी गई है. याचिका में दावा किया गया है कि इस फिल्म में केरल का गलत चित्रण किया गया है और इससे सांप्रदायिक और क्षेत्रीय असामंजस्य पैदा हो सकता है, जो कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकता है.

उच्च न्यायालय ने सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) को नोटिस जारी कर फिल्म निर्माताओं, सनशाइन पिक्चर्स से जवाब देने को कहा है. अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी,.याचिकाकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि सीबीएफसी ने फिल्म की सामग्री के संभावित प्रभाव का सही तरीके से आकलन नहीं किया, खासकर सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता और नैतिकता पर.

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि ट्रेलर का अंत “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे” जैसे उत्तेजक संदेश से होता है, जो दर्शकों को हिंसा के लिए उकसा सकता है. इसके अलावा, फिल्म के प्रचार सामग्री में विभिन्न राज्यों की महिलाओं को दिखाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी’ और इसकी कहानी, जो आतंकवाद और जबरन धर्मांतरण को केरल से जोड़ती है, गलत तरीके से एक राज्य को निशाना बनाती है.

फिल्म के प्रमाणीकरण को रद्द करने और फिल्म के शीर्षक और कहानी में संशोधन होने तक इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की गई है.

‘द केरल स्टोरी’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में

‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था और इसमें अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडनानी ने अभिनय किया था. फिल्म को इसके विवादास्पद विषयवस्तु के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली और इसने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

‘द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह द्वारा किया गया है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दे पर सदन में गरजीं सपा विधायक Ragini Sonkar, पूछा ये बड़ा सवाल!

शेयर करना
Exit mobile version