गोरखपुर । खाद्य सुरक्षा विभाग ने मां तारा ट्रेडर्स पर छापा मारकर 750 बोरियों में रखा 30 टन भुना चना बरामद किया है। इन भुने चनों में केमिकल मिलाकर चमकदार दिखाने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि कपड़ा और चमड़ा रंगने वाले केमिकल का इस्तेमाल किया गया था, जो आर्माइन-ओ के नाम से जाना जाता है और लिवर तथा किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है।

इस कार्रवाई में मिलावटी चने की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। ये मिलावटी चने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लाए गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद मिलावटी चने को सीज कर दिया है और इस मामले में जांच जारी है।यह छापेमारी राजघाट के लाल डिग्गी इलाके में की गई, जहां विभाग को मिलावटी चनों का भंडारण मिला।

BJP कार्यालय का घेराव करने निकले सैकड़ों कांग्रेसी, Ajay Rai ने भी कर दिया खुला ऐलान!

शेयर करना
Exit mobile version