रुद्रप्रयाग: आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सीओ गुप्तकाशी, विकास पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस की एक एडवांस टीम ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक तीन दिन तक सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में पुलिस बल ने केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली और जंगलचट्टी सहित सभी पड़ावों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली और आवास जैसी व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।

टीम ने इन स्थानों पर संचार व्यवस्था और फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच की। इस दौरान जिन-जिन स्थानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गई है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। रुद्रप्रयाग पुलिस का यह प्रयास यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के smooth संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Agra में संदिग्ध मौत, ट्रांसपोर्टर अली असगर की हत्या या हादसा,GST विवाद से जुड़ा है मामला ?

शेयर करना
Exit mobile version