प्रयागराज : कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह के बीच चल रहे विवाद को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई 18 वाद पर आधारित है और दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

सभी पक्षों को आज अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है, और काउंटर हलफनामा भी दाखिल किया जाएगा। इस मामले में श्री कृष्ण जन्मभूमि के ट्रस्ट ने ईदगाह की जमीन को मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मांग की है।

1968 के समझौते के अनुसार, ईदगाह को यह जमीन दी गई थी, लेकिन अब श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस जमीन से कब्जा हटाने की मांग की है। मामले की सुनवाई के बाद अदालत द्वारा कोई फैसला लिया जा सकता है।

Rahul Gandhi की सुल्तानपुर के MP MLA कोर्ट में पेशी,जाने क्या है पूरा मामला ?

शेयर करना
Exit mobile version