जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र में रविवार को ‘ऑपरेशन त्राशी‑I’ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर के आधिकारिक बयान के अनुसार, जम्मू‑कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सेना के साझा खुफिया इनपुट पर छिड़े अभियान में आतंकवादियों का पता लगाया गया और चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक न्यूट्रलाइज़ किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी जमीन पर बने एक मिट्टी के घर में छिपे थे और जैसे ही सुरक्षा बलों ने उन्हें घेरने की कोशिश की, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए और मौके से दो AK‑47 राइफलें समेत अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गईं। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेरकर तलाशी अभियान जारी रखा है ताकि कोई भी अन्य संदिग्ध भाग न सके।

सेना ने कहा है कि यह एनकाउंटर ‘ऑपरेशन त्राशी‑I’ का हिस्सा था, जिसे जनवरी से किश्तवाड़ के कठिन और घने जंगलों में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान में सेना, CRPF और जम्मू‑कश्मीर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की।

सुरक्षा बलों ने कहा, “शांति भंग करने वाले तत्वों को अब कहीं भी पनाह नहीं मिलेगी।

Meerut रैपिड रेल के सफर करने के बाद बोले PM Modi, कहा "अब यहाँ का माहौल बदल चुका है"

शेयर करना
Exit mobile version