मैनपुरी: एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार सवार दबंगों ने एक युवती को जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती मदद के लिए चिल्ला रही थी और कह रही थी, “हमें ये लोग मार डालेंगे।”

यह घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां राजस्थान नंबर की एक कार में युवती को जबरन ले जाया गया। युवती ने आरोप लगाया कि उसे अपहरण करके ले जाया जा रहा था। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आता है, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

कुर्रा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Middle East Crisis: संसद में बोले S Jaishankar समय रहते नागरिकों को दी थी Iran छोड़ने की चेतावनी

शेयर करना
Exit mobile version