दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार से जुड़े बंगले को लेकर जारी विवाद के बीच फिलहाल पार्टी को बंगला खाली नहीं करना होगा।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस को 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित आवास को खाली करने के लिए 28 मार्च तक का नोटिस दिया गया था। यह नोटिस खत्म होने से पहले ही पार्टी को बड़ी राहत मिल गई है।

इन दोनों पते पर कांग्रेस का महत्वपूर्ण दफ्तर और गतिविधियां संचालित होती हैं, ऐसे में नोटिस के बाद पार्टी की ओर से इस फैसले पर आपत्ति जताई गई थी। अब मिली इस राहत से कांग्रेस को तत्काल किसी तरह की कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि यह राहत अस्थायी मानी जा रही है और आगे इस मामले में क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। राजनीतिक तौर पर भी इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Prayagraj Gas Crisis: गैस किल्लत से छात्रावासों में बिगड़ी दिनचर्या, पढ़ाई छोड़ पलायन को मजबूर छात्र

शेयर करना
Exit mobile version